मुंबई: मुंबई (Mumbai) के चेंबूर इलाके में स्थित महाडा रिहायशी कॉलोनी में गुरुवार को गैस सिलेंडर विस्फोट (Gas cylinder explodes) में दो लोग घायल हो गए। दमकल सूत्रों के अनुसार, यह घटना चेंबूर के माहुल गांव में एक भूतल और आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 113 में सुबह लगभग 8:15 बजे हुई। आग कमरे के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर, रेगुलेटर और गैस सप्लाई पाइप तक ही सीमित रही।
आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और घायल परिवार के दो सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान कब्रेज खान और मुख्तार अहमद खान के रूप में हुई है। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पिछले दो दिनों में गैस सिलेंडर में आग लगने की यह दूसरी घटना है। मंगलवार दोपहर मानखुर्द की एक चॉल में गैस सिलेंडर फटने से दो लोग झुलस गए। अधिकारी आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं।


