मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने समाधि पर किए पुष्प अर्पित

0
48

इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर आज सैफई स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा अध्यक्ष एवं उनके पुत्र अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर नेताजी को नमन किया और उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में सपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि “जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे, उन्हें नेताजी ने सांसद बना दिया। जो लखनऊ नहीं जानते थे, उन्हें विधायक बनाकर भेजा। उन्होंने संघर्ष के जरिए सब कुछ अपने बलबूते पर किया।”

कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, फिरोजाबाद सांसद रामजी लाल सुमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सुबह से ही सैफई में पार्टी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। समाधि स्थल के चारों ओर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पूरा सैफई आज नेताजी की याद में भावुक हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here