33 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

सांसद रमेश अवस्थी ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात

Must read

 

नई दिल्ली/कानपुर। कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने सपरिवार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात आत्मीयता और गरिमा से भरपूर रही, जिसने पूरे परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के पुत्र सचिन और पुत्रवधू नूपुर को विवाह उपरांत अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री के स्नेह और अपनत्व से परिवार भावुक नजर आया और इस पल को विशेष बताया।

मुलाकात के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री को “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रतीक के रूप में ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कानपुर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि इसमें राष्ट्र सेवा, सम्मान और पारिवारिक आत्मीयता की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article