मुजफ्फरनगर: हरेंद्र सिंह मलिक (MP Harendra Malik) एवं पंकज मलिक ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देवबंद पहुंचकर मौलाना अरशद मदनी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ईद की मुबारकबाद (Eid Mubarak) दी। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है तथा समाज को जोड़ने का कार्य करता है। वहीं मौलाना मदनी ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए देश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ की।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। यह मुलाकात सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का सकारात्मक संदेश देती नजर आई।


