जलालाबाद (शाहजहाँपुर)।क्षेत्रीय सांसद अरुण सागर आज जलालाबाद विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान जहाँ एक ओर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर सांसद ने नगर और क्षेत्र की उन प्रमुख हस्तियों के आवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं, जिन्होंने हाल ही में अपनों को खोया है।
दौरे की शुरुआत पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के आवास से हुई, जहाँ सांसद के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों व क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।
सांसद अरुण सागर ने दिन का अधिकांश समय उन परिवारों के बीच बिताया जो इस समय शोक के दौर से गुजर रहे हैं।सांसद ने वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन मैथिल के आवास पर पहुँचकर उनके माता और पिता के दुःखद निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित की।नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता मिंटू के आकस्मिक निधन पर सांसद उनके घर पहुँचे। उन्होंने मिंटू गुप्ता के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।सभासद गिरजेश कटियार के यहाँ पहुँचकर सांसद ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी।
इसके बाद सांसद कलान पहुँचे, जहाँ उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति राहुल वर्मा के आकस्मिक निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।सांसद ने कहा कि जलालाबाद मेरा परिवार है। सुख में तो सब साथ होते हैं, लेकिन इस संकट की घड़ी में अपनों के बीच पहुँचकर उनके दुःख को साझा करना मेरी पहली प्राथमिकता है।
इस भ्रमण के दौरान सांसद के साथ उनके प्रतिनिधि गौरव प्रताप राघव, अभिषेक सिंह ठिंगरी, मनमोहन द्विवेदी गोपाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, प्रियांशु शुक्ला, अनंतराम सागर, बहार अहमद और सभासद आकाश गुप्ता सहित भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


