अमृतपुर फर्रुखाबाद।
थाना राजेपुर क्षेत्र में मोटर पम्प चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरिहरपुर निवासी राजेश सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने अपने खेत में लगे रोटोसोल कंपनी के मोटर पम्प (सीरियल नं. P2640819) के चोरी होने की तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह 19 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उसके खेत से मोटर पम्प चोरी कर लिया। 20 नवंबर को वापस लौटने पर खेत में मोटर पम्प गायब मिला।
काफी खोजबीन के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि चोरी की घटना में निजामुद्दीन पुत्र साकिन निवासी मऊ शाहजहांपुर व रुस्तम पुत्र मुहम्मद वीर निवासी भाऊपुर चौरासी थाना राजेपुर शामिल हैं। इस संबंध में 16 जनवरी 2026 को थाना राजेपुर में सूचना दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 9/26, धारा 303(2) बीएनएसएस में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
थाना पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी निजामुद्दीन की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया


