मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कराई हत्या, बीमा की रकम थी वजह

0
40

कानपुर देहात। बीमा की रकम हड़पने के इरादे से मां ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची। आरोपितों ने युवक को खाना खिलाने के बहाने बुलाया और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को हाईवे पर फेंक कर सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। बरौर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी ऋषि कटियार को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि उसका भाई मयंक उर्फ ईशू कटियार भी दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक प्रदीप उर्फ सुक्खा को अपनी मां ममता के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसके चलते वह अलग रहने लगा था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here