16.2 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

खाद्य लाइसेंस पंजीकरण शिविर में एक सैकड़ा से अधिक आवेदन

Must read

फर्रुखाबाद: खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण विभाग (Food and Drug Administration Department) एवं फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल के तत्वाधान में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविर (food license registration camp) का आयोजन नेहरू रोड स्थित एक संस्थाओं में किया गया। शिविर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से अजीत कुमार आयुक्त (खाद्य एवं सुरक्षा), अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य एवं औषधि अधिकारी, बृज मोहन गुप्ता खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी, एवं खाद्य एवं सुरक्षा लिपिक शैलेन्द्र कुमार ने उपस्थित होकर खाद्य एवं सुरक्षा संबंधी लाइसेंसों के नवीनीकरण एवं नये लाइसेंस संग्बन्धी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की।

शिविर का संचालन एवं देखरेख मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल ने की। शिविर में फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल के पदाधिकारी अनूप गुप्ता, विमलेश मिश्रा, विश्वनाथ गुप्ता, नरेश बचानी, प्रशान्त शाक्य, सूरज यादव विमल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय रस्तोगी, मनोज दीक्षित संजीव वर्मा मौजूद रहे ।

शिविर में व्यापारी/दुकानदारों के खाद्य एवं औषधि के नये लाइसेंस एवं पंजीकरण हेतु लगभग एक सैकडा आवेदन आये जिन्हें खाद्य एवं औषधि प्रशासन फर्रुखाबाद द्वारा लाइसेंस एवं पंजीयन पत्र जारी किये जायेगें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article