जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मोर्चरी के निलंबित आउटसोर्स कर्मचारी, हंगामा करने पर कोतवाली भेजे गए

0
46

शांतिभंग में चालान, डीएम की कड़ी कार्रवाई

फर्रुखाबाद। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में हाल ही में हुए उस शर्मनाक प्रकरण—जहाँ कुत्तों ने मोर्चरी में शव को नोच लिया था—के बाद निलंबित किए गए चार आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में हंगामा खड़ा करने की कोशिश की। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर पुलिस बुलवाई और चारों को कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोर्चरी में लापरवाही के कारण शव को कुत्तों द्वारा नोच लिए जाने की घटना ने पूरे जिले में प्रशासन की किरकिरी कराई थी।इसी प्रकरण में आउटसोर्स कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।
बुधवार को यही चारों कर्मचारी अपनी सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।कर्मचारी अपनी पुनर्बहाली की मांग कर रहे थे।सूत्रों के अनुसार, जब कर्मचारी जिलाधिकारी से मिले, तो डीएम ने पूछा कि वे कहाँ से आए हैं।
जैसे ही उन्होंने स्वयं को पोस्टमार्टम हाउस का कर्मचारी बताया, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी नाराज़ हो गए।
डीएम को नाराजगी इस बात पर भी थी कि इन्हीं कर्मचारियों की लापरवाही से जिले की प्रतिष्ठा पर दाग लगा था, और अब वे कलेक्ट्रेट में हंगामा कर रहे थे।
स्थिति को बिगड़ते देख जिलाधिकारी ने तुरंत फतेहगढ़ पुलिस को बुलाया।
पुलिस कर्मचारियों को जिला अस्पताल परिसर से कोतवाली ले गई।कोतवाली में शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ चालान कर दिया गया।
अनुशासनहीनता पर डीएम सख्त, कहा“जो शासन -प्रशासन की छवि खराब करेगा, बख्शा नहीं जाएगा”
अधिकारियों के मुताबिक, जिलाधिकारी पहले ही मोर्चरी की घटना पर बेहद नाराज़ थे।
उन्हें यह बात नागवार गुजरी कि वही कर्मचारी, जिन्हें लापरवाही के कारण निलंबित किया गया था, अब कलेक्ट्रेट में विवाद खड़ा करने पहुंचे।पूर्व में भी यही कर्मचारी अनुशासनहीनता कर चुके हैं, जिसके कारण प्रशासन की छवि खराब हुई थी।
कर्मचारी बोले—“बिना गलती हटाया गया”, प्रशासन बोला—“गलती स्पष्ट, कार्रवाई उचित”
निलंबित कर्मचारी चिंटू कुमार ने कहा कि उन्हें बिना किसी गलती के नौकरी से हटा दिया गया है और डीएम से मिलने गए थे, लेकिन उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here