मूक-बधिर छात्रों को यातायात नियमों की विशेष शिक्षा, यातायात प्रभारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

0
32

फर्रुखाबाद। जनपद के संकेत राजकीय विद्यालय में मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने मूक-बधिर छात्रों को विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य इन विशेष छात्रों में सुरक्षा भावना विकसित करना और उन्हें सुरक्षित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट, जैब्राक्रॉसिंग, सिग्नल लाइट्स, तथा अन्य आवश्यक यातायात संकेतों के अर्थ स्पष्ट रूप से समझाए। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए सड़क पर चलते समय नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
यातायात प्रभारी ने विशेष रूप से विद्यार्थियों को निम्न बातों पर जागरूक किया। जिसमें बताया गया की सुरक्षित गति से वाहन चलाना, कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाना
उन्होंने बच्चों से कहा कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की उत्सुकता और सहभागिता की सराहना की।
यातायात पुलिस फतेहगढ़ ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज के सभी वर्गों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके और दुर्घटनाओं को कम करने के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here