मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद थाना पुलिस (Mohammadabad police station) ने 31 दिसंबर की बीती रात अलग-अलग स्थानो से दो युवकों को अवैध शराब (illegal liquor) के साथ हिरासत में लिया है l जिसमें नगला अखई निवासी राजीव को 20 पौआ अवैध देशी शराब मिरिंडा ब्रांड बब्बर शेर सहित भरतामऊ चौराहे पर शंकरपुर जाने वाले मार्ग से तथा रोहिला के कृष्ण बलराम नगर निवासी जितेंद्र सिंह को 25 पौआ अवैध देशी शराब मिरिंडा ब्रांड सहित रोहिला गेट के पास से हिरासत में लिया है l पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
मोहम्मदाबाद पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया


