अटल जी की जयंती पर लखनऊ को मिलेगा ऐतिहासिक तोहफा

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगी। इस दिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ में निर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण स्थल का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पर्यटन मंत्री ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अतिथि सुविधाएं और सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली तथा कहा कि अटल जी की जयंती पर होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बताया गया कि ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित एक प्रेरणादायी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसके लोकार्पण से लखनऊ को एक नई राष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम और संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here