इंडिगो संकट पर पीएम मोदी सख्त: “जनता को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाए जाते”

0
92

– यात्रियों की परेशानी दूर करने के निर्देश, केंद्र सरकार अलर्ट मोड में

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा भारी संख्या में उड़ानें रद्द किए जाने से देशभर के यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नियम जनता को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम को सुधारने के लिए बनाए जाते हैं। पीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और एयरलाइन संचालन सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार इंडिगो की उड़ानों में लगातार हो रही कैंसिलेशन्स, स्लॉट मैनेजमेंट और यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को लेकर गंभीर है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार एयरपोर्ट्स पर विशेष निगरानी तंत्र सक्रिय कर चुकी है। यात्रियों के रिफंड, रिस्केड्यूलिंग और सहायता के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। वहीं डीजीसीए ने इंडिगो से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और उड़ान संचालन में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
उड़ान रद्द होने की बढ़ती संख्या और यात्रियों की लंबी कतारों को देखते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी एयरलाइन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि “यात्री सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं” और भारत की एविएशन सेवाएं जनता की सुविधा के अनुसार ही चलनी चाहिएं।
इंडिगो संकट पर सरकार लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और अगले 24–48 घंटों में सुधार के संकेत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here