29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

नवरात्र पर ‘मिशन शक्ति’ का महाअभियान, 19 मार्च से शुरू होगा छठा चरण

Must read

➤ 19 से 26 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
➤ नारी शक्ति की थीम पर प्रदेशभर में कार्यक्रम
➤ सीएम डैशबोर्ड से होगी निगरानी, रियल टाइम रिपोर्टिंग अनिवार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नवरात्र के अवसर पर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मिशन शक्ति’ के छठे चरण का शुभारंभ 19 मार्च से किया जाएगा। यह विशेष अभियान 26 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमें महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह अभियान नवरात्र से जुड़ी नारी शक्ति की थीम पर आधारित होगा। इसके तहत विद्यालयों, कॉलेजों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां, गोष्ठियां, कार्यशालाएं और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ा जा सके।

इस बार अभियान की खास बात यह है कि इसकी निगरानी सीधे सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को रियल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर गतिविधि की मॉनिटरिंग प्रभावी तरीके से हो सके।

सरकार का उद्देश्य है कि नवरात्र के पावन अवसर पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान और जागरूकता को और अधिक मजबूत किया जाए तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जाए।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article