फर्रूखाबाद। कन्या प्राथमिक विद्यालय याकूतगंज, विकास खंड बढ़पुर में आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने कहा कि “शिक्षा और जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण का आधार है।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 की विस्तृत जानकारी दी तथा बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






