फर्रुखाबाद।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘रन फॉर इम्पॉवरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में एक आकर्षक मिशन शक्ति सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण बना रहा। यहां प्रतिभागी बालिकाओं और महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक अपनी तस्वीरें खिंचवाईं और इस अभियान की यादों को संजोया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘रन फॉर इम्पॉवरमेंट’ दौड़ आयोजित, महिलाओं ने दिखाया उत्साह


