37.6 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

यूएई पर फिर मंडराया मिसाइल और ड्रोन का खतरा

Must read

दुबई और अबू धाबी में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय, ईरानी हमलों को किया गया नाकाम
दुबई/अबू धाबी। मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच यूनाइटेड अरब ईमिरेट्स पर एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले का खतरा मंडराया है। ताजा जानकारी के मुताबिक Iran की ओर से दागे गए मिसाइल और ड्रोन को रोकने के लिए यूएई का एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया।
यूएई के UAE मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेन्स ने बताया कि देश की सुरक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय है और आने वाली मिसाइलों व ड्रोन को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट किया जा रहा है। इसी कारण दुबई और अबू धाबी में कई स्थानों पर तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये आवाजें किसी प्रत्यक्ष हमले की नहीं बल्कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने के दौरान हुई कार्रवाई की वजह से हैं।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की गई है।
रिपोर्टों के अनुसार ईरान की ओर से खाड़ी देशों की दिशा में बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन भेजे गए थे, जिनमें से अधिकांश को यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article