फर्रुखाबाद नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति के तहत महिला थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी और महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की।


