28 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिग चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया

Must read

मोहम्मदाबाद
थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वांछित/संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। नबीगंज रोड पर जनपद सीमा के पास काली नदी के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान करीब 15 वर्षीय एक किशोर को दिल्ली नंबर की बाइक के साथ आते हुए रोका गया। वाहन संबंधी पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और गाड़ी के स्वामित्व के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। इस पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने वाहन की जांच की।
जांच के दौरान बाइक का नंबर DL 4S DF 3146 पाया गया, जिसे ऑनलाइन जांच करने पर वाहन रियासत अली के नाम पंजीकृत मिला। संबंधित वाहन की चोरी की शिकायत रियासत अली के पुत्र सलमान द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाने में यूपी कॉप पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने नाबालिग को बाइक सहित हिरासत में लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद भेज दिया। मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक बलवीर सिंह को सौंपी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article