18.3 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

मंत्री जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय जम्बूरी में मेजर ध्यानचंद एडवेंचर विलेज का किया उद्घाटन

Must read

आईटीआई के छात्र-छात्राओं में भरपूर हुनर – मंत्री जयंत चौधरी

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय एवं शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयन्त चौधरी (Jayant Chaudhary) ने मेजर ध्यानचंद एडवेंचर विलेज (Major Dhyanchand Adventure Village) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स केवल रोमांच ही नहीं, बल्कि युवाओं में निर्णायक क्षमता, टीमवर्क और नेतृत्व का महत्वपूर्ण गुण विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

स्काउट्स एवं गाइड्स की यह जम्बूरी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है और देशभर के युवाओं को एक मंच पर जोड़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री जयन्त चौधरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मोहनलालगंज, लखनऊ पहुँचे। उन्होंने आईटीआई के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और कहा कि आईटीआई के छात्र-छात्राओं में भरपूर हुनर है और उनकी Employability को और सशक्त बनाने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग, उद्योग सहभागिता और लाइफ स्किल्स को प्राथमिकता दी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article