35.3 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

पैतृक संपत्ति बेचने के बाद भाइयों में विवाद, करोड़पति परिवार सड़क पर रहने को मजबूर

Must read

– दो दिनों से घर के बाहर बैठा है रवींद्र सचदेवा का परिवार, पुलिस से लगाई गुहार

अलीगढ़। पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अलीगढ़ में एक संपन्न परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हो गया है। मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के रत्नेशपुरम इलाके का बताया जा रहा है, जहां करोड़ों की संपत्ति रखने वाला परिवार बीते दो दिनों से अपने ही घर के बाहर सड़क पर बैठकर गुजर-बसर कर रहा है।

जानकारी के अनुसार रवींद्र सचदेवा की फैमिली घर के बाहर बैठी हुई है और आरोप है कि पैतृक संपत्ति बेचने के बाद भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस कोठी को लेकर विवाद चल रहा है, उसके मालिक अनिल और प्रदीप फिलहाल मुरादाबाद गए हुए हैं। इसी बीच विवाद बढ़ने के बाद रवींद्र सचदेवा का परिवार घर के बाहर ही रहने को मजबूर हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार पिछले दो दिनों से सड़क पर बैठा हुआ है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। परिवार का कहना है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच मतभेद बढ़ गया है और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल क्वार्सी थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक संपन्न परिवार का इस तरह सड़क पर बैठना बेहद चिंताजनक स्थिति है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article