32 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई: 664 किलो दूषित पेड़ा नष्ट, बांके बिहारी क्षेत्र में बिक रहा था सामान

Must read

मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूषित पेड़े के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 664 किलो दूषित पेड़ा नष्ट कराया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिलावटी और खराब गुणवत्ता का पेड़ा बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और संदिग्ध पेड़े को जब्त किया।
जांच के दौरान पेड़ा और मिल्क केक के कुल 7 सैंपल लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पेड़े की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को नष्ट करा दिया।
मथुरा का पेड़ा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह जिले की पहचान भी है। यह उत्पाद ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत शामिल है और इसका सालाना कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये के आसपास माना जाता है।
ऐसे में मिलावटी पेड़े की बिक्री न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि मथुरा की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article