30 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

होली-ईद से पहले मिलावट पर बड़ी चोट

Must read

एफएसडीए की छापेमारी में 1998 किलो मिठाई, 3240 लीटर दूध नष्ट
लखनऊ। होली और ईद के मद्देनज़र राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी में भारी मात्रा में मानकविहीन मिठाइयां और डेयरी उत्पाद बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान 1998 किलोग्राम मिठाई और 3240 लीटर दूध को जांच में असुरक्षित पाए जाने पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा 1551 किलोग्राम घी तथा 113 किलोग्राम खोवा भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन्हें जब्त कर नष्ट किया गया।
जांच के दौरान डेयरी ब्रांड पराग से जुड़े एक केंद्र पर भी बड़ी कार्रवाई की गई, जहां करीब 21.16 लाख रुपये मूल्य की मिठाइयों को मानकविहीन पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने से मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। संदिग्ध नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एफएसडीए ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी दुकानों से पैक्ड और लेबलयुक्त उत्पाद ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना तत्काल विभाग को दें।
त्योहारों से पहले प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article