राम मंदिर हमले की साजिश के आरोप में था अभियुक्त
अयोध्या। थाना इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब अब्दुल रहमान का शव गांव पहुंचा। अब्दुल पर राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप था।
सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान की हत्या हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जेल में एक अन्य अभियुक्त द्वारा कर दी गई थी। जेल प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुलिस और संबंधित एजेंसियां जेल के भीतर हुई हत्या की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।




