फर्रुखाबाद: गंगापार (Gangapar) की ग्राम सभा अर्जुनपुर में जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (GVA Group of Institutions) के तत्वाधान में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विपिन अवस्थी एड० एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० मनोज चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर अतुल अग्निहोत्री उपस्थित रहे रहे ।इस अवसर पर ग्राम सभा अर्जुनपुर के प्रधान सामेंद्र सिंह ने जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम में प्रथम हर्षित बाजपेई,द्वितीय स्थान पर दिव्या व तृतीय स्थान शिवांशु के साथ ही टॉप टेन व सभी सफल छात्र छात्राओं को शील्ड, सर्टिफिकेट व मेडल आदि देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ० मनोज चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी है तो किसी अन्य मार्ग में भटकना नहीं चाहिए हमें एक निश्चित लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि हमारे विकास में सर्वप्रथम हमारे विचारों का अत्यधिक महत्व है,हम जैसे विचार और सोच रखेंगे वैसे ही आगे बढ़ने में हम सफल होंगे हमारी अच्छी सोच ही अच्छे परिवार और अच्छे समाज की स्थापना करती है।ग्राम प्रधान सामेंद्र सिंह एवं संयोजक आलोक मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा संस्था के निदेशक विपिन अवस्थी ने ग्रामीण प्रतिभाओंके उत्थान के लिए अपना योगदान दिया वे साधुवाद के पात्र हैं।
संस्थापक विपिन अवस्थी ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा कि हमारी संस्था सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करती रहेगी,उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि समाज में बैठे प्रत्येक पायदान के विद्यार्थियों को तकनीकी व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उनमें कौशल और प्रतिभाओं का विकास हो।
इस अवसर पर गांव के विभिन्न लोगों की सहभागिता रही व कार्यक्रम की व्यवस्था आलोक मिश्रा एवं प्रबल अग्निहोत्री ने देखी तथा इस अवसर पर कौशल किशोर अग्निहोत्री,रुद्र प्रताप सिंह,मानसिंह यादव,गोपाल अवस्थी,सौरभ सिंह,शिवम सिंह आदि उपस्थित रहे,व कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।


