तेज प्रताप यादव बोले :मेरी जान को खतरा, तेजस्वी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
51

पटना। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने सुरक्षा खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। तेज प्रताप ने कहा, “मेरी जान को खतरा है, लोग मुझे मरवा देंगे। बहुत सारे दुश्मन हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि आज उनके छोटे भाई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैं तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, उनका भविष्य उज्ज्वल हो, उन्हें मेरा आशीर्वाद है।”

वहीं, बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव के लिए वोट दे रही है। उन्होंने कहा, “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और बिहार का माहौल पूरी तरह हमारे पक्ष में है। प्रधानमंत्री हों या कोई मंत्री, कोई भी हमारी 17 महीने की सरकार में दिए गए आरक्षण की बात नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार और गुजरात को आखिर क्या दिया।”

उधर, हाल ही में तेज प्रताप यादव ने गया जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पुराने राजनीतिक साथियों पर तंज कसा था। सभा के दौरान उन्होंने कहा, “अभी एगो हरा पार्टी वाला आ गया! जयचंदवा के पार्टी का! पांच गो जयचंदवा मिलकर हमरा घर से बाहर कर दिए। ई गमछा हटाओ!”

यह सुनकर सभा ठहाकों से गूंज उठी। इसके बाद उन्होंने जोश में कहा, “हम सलाम करते हैं उन जयचंदों को जिन्होंने हमें बाहर किया, क्योंकि आज हम जनता के बीच हैं। जनता ही हमारा घर है।”

कुछ देर बाद जब उनकी नजर एक और हरे गमछे पर पड़ी तो वे फिर बोले, “देखो, एक अउर जयचंदवा के पार्टी वाला आ गया! यहां भगवान कृष्ण का पीला गमछा चलता है, समझे!”

सभा में मौजूद भीड़ ठहाकों से गूंज उठी और तेज प्रताप ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा, “5 नंबर का बटन दबाना है, लेकिन जोर से नहीं, वरना मशीनवा खराब हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here