फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने ज्ञापन सौंप कर जनपद में वाहनों (vehicle) के फिटनेस सेंटरों (fitness centres) व्यवस्था ठीक करने और उनमें हो रही धनली को समाप्त करने की मांग की तथा जनपद में सरकार की घोषणा के अनुसार तीन फिटनेस सेंटर खुलवाने की मांगउठाई। दिये गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन तीन फिटनेस सेटर खोले जाने के निर्देश परिवहन मंत्रालय द्वारा दिए गए थे लेकिन अधिकांश जनपदों में मात्र एक फिटनेस सेंटर ही कार्यरत है।
वाहन स्वामियो को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्यूकि एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियों से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है।ऐसे में प्राइवेट फिटनेस सेंटर के क्रियाशील होने के साथ सरकारी फिटनेस सेंटरो को बंद न किया जाये। सभी सेंटरो की नियमित निगरानी की जाये व एक हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल प्रारंभ किया जाये जहां वाहन स्वामी अपनी शिकायत दर्ज करा सके। पत्येक जिले में एक स्थायी निरीक्षण समिति गठित की जाये, जिसमे जिला प्रशासन्, परिवहन विभाग तथा स्थानीय ट्रांसपोर्ट से संबंधित दो व्यक्तियो को शामिल किया जाये।
ज्ञापन पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना विशाल दुबे,महेंद्र दुबे , सौरभ शुक्ला समेत अनेक व्यापारी नेताओं ने हस्ताक्षर किए ।


