30 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

पूर्व विधायक के घर ब्लास्ट कांड में घायल पूर्व प्रधान की मौत

Must read

इलाज के दौरान भैयालाल चौहान ने तोड़ा दम, 6 आरोपियों पर दर्ज है मुकदमा
फर्रुखाबाद। हुए चर्चित विस्फोट कांड में एक और दुखद मोड़ सामने आया है। विजय सिंह के आवास पर हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल नूरपुर निवासी पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
यह पूरा मामला शहर के नाला मछरट्टा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पूर्व विधायक के घर में भीषण विस्फोट हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का बेसमेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इमारत के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे।
घटना के संबंध में पुलिस पहले ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। विस्फोट में घायल सभी आरोपियों का इलाज पुलिस निगरानी में कराया जा रहा है। पुलिस और विशेषज्ञ टीम विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हुई है और विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की भी आशंका जताई जा रही है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article