28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Must read

फर्रुखाबाद,मोहम्मदाबाद। कोतवाली इलाके के सिकंदरपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय ज्योति, पत्नी कुलदीप प्रजापति के रूप में हुई है, जिनका शव बीती रात घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जिससे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
मृतका अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र कपिल और 6 वर्षीय पुत्री सुंदरी को छोड़ गई है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
वहीं, इस पूरे मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतका के भाई विपिन का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा पहले भी ज्योति के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। उनका कहना है कि ज्योति की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फौती सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article