28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

अज्ञात जीप की टक्कर से किसान की मौत, रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव, सुबह मचा हड़कंप

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मानवता को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात जीप की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई और हैरानी की बात यह रही कि मृतक का शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा। सुबह जब राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कंपिल क्षेत्र के गांव न्यूनेहरा निवासी 35 वर्षीय अवनीश पुत्र राजबहादुर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया है कि वह बाइक पर सवार होकर कंपिल बाजार मक्के के बीज लेने जा रहा था।
इसी दौरान एकलहरा रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और घायल किसान सड़क पर ही पड़ा रह गया।
दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि पूरी रात शव सड़क पर ही पड़ा रहा और किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सुबह जब राहगीर उधर से गुजरे तो उन्होंने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही मृतक के भाई अवधेश सहित परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बीना देवी भी मौके पर पहुंची और पति के शव को देखकर बेसुध हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article