लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के दौरान एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवक जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बाइक से स्टंट कर रहा था, तभी हादसा हो गया।
100 की रफ्तार में कर रहा था स्टंट
मिली जानकारी के मुताबिक युवक नैतिक तेज रफ्तार बाइक से करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में स्टंट कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को डॉ . राम मनोहर लोहिए इंस्टिट्यूट of मेडिकल साइंसस लाया गया, जहां परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई।
मामले में उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब परिजन बिना पंचनामा कराए ही शव को अस्पताल से ले गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा भी हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के खतरों को उजागर करता है, जिससे युवाओं की जान जोखिम में पड़ रही है।
स्टंट के दौरान छात्र की मौत, लोहिया अस्पताल में हंगामा


