36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिली 19 वर्षीय युवती की लाश, अगले महीने होनी थी शादी

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव कादरदादपुर में 19 वर्षीय युवती रेशमा का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं और ‘पीली चिट्ठी’ भेजने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतका रेशमा की शादी आगामी 21 अप्रैल को कासगंज जिले में तय हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजने की तैयारी हो रही थी। लेकिन अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
आधी रात को घर से लापता हुई युवती
परिजनों के अनुसार, रेशमा रविवार रात करीब 11 बजे तक घर में ही मौजूद थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों को आशंका है कि वह देर रात दीवार फांदकर घर से बाहर निकल गई। परिवार के लोगों को उसके घर से बाहर जाने की जानकारी नहीं हो सकी।
सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान गांव की ही रेशमा के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंची मां सोनी और पिता संजीव अपनी बेटी का शव देखकर बिलख पड़े। रेशमा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार की लाड़ली थी। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। युवती की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article