29 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Must read

मोहम्मदाबाद| कस्बा मोहम्मदाबाद के आज़ाद नगर निवासी स्वर्गीय वदन सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमित की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अमित संकिसा रोड स्थित बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निजी वाहन से एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
बताया गया कि अमित मजदूरी का कार्य करता था और वह आठ भाइयों में सातवें नंबर पर था। युवक की मौत से उसकी मां कुशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।
वहीं ट्रैक्टर चालक उपेंद्र कुमार पुत्र काशीराम, निवासी नगला मोती, ने बताया कि वह फर्रुखाबाद स्थित तिरुपति कोल्ड स्टोरेज से आलू उतारकर वापस लौट रहा था। उसका कहना है कि बाजार क्षेत्र में एक अज्ञात कार द्वारा टक्कर मारे जाने से अमित ट्रैक्टर पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article