10 लाख रुपये कैश की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप, कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की घटना
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दहेज उत्पीड़न का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-D में रविवार देर रात सीमेंट कारोबारी पार्थ महाना की पत्नी निकिता महाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पार्थ महाना और उसके परिवारजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, निकिता की शादी कुछ वर्ष पूर्व पार्थ महाना से हुई थी, जो सीमेंट व्यापार से जुड़े हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 10 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर निकिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार रात निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पार्थ ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि निकिता ने “फंदे से लटककर आत्महत्या” कर ली है। हालांकि, मायके वालों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।
मृतका के पिता की तहरीर पर पति पार्थ महाना, सास-ससुर और अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या (धारा 304B IPC) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




