घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में सतर्कता
लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ठंड के बीच घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में कोहरा और घना हो सकता है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
इन जिलों में विशेष अलर्ट
मौसम विभाग नेलखीमपुर खीरी,
सीतापुर,कन्नौज फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी, आदि में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है।
सावधानी बरतने की सलाह
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि
वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करें,
अनावश्यक यात्रा से बचें,
बुजुर्ग और बच्चे ठंड व कोहरे से सावधान रहें।
प्रदेश में मौसम का यह बदला मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। घना कोहरा जहां ठंड बढ़ा रहा है, वहीं यातायात और दैनिक गतिविधियों पर भी असर डाल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here