30 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश पर ब्रेक, अब पड़ेगी भीषण गर्मी

Must read

लखनऊ
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला अब थमने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ रहा है, जिससे शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ेगी और अगले 15 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम साफ होते ही तापमान में तेज उछाल देखने को मिलेगा। अनुमान है कि पारा करीब 10 डिग्री तक बढ़कर 45°C के पार पहुंच सकता है। इसके अलावा 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस होगा। लोगों को तेज धूप और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, इस बदलाव से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल की बारिश से गेहूं की कटी फसलें भीग गई थीं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। अब तेज धूप निकलने से फसलें जल्दी सूखेंगी और किसान जल्द मड़ाई कर सकेंगे। इससे दानों के खराब होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

पिछले 48 घंटों में प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 15 मिमी वर्षा हुई, जबकि बहराइच, कानपुर और लखनऊ में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला—जालौन सबसे गर्म रहा, जबकि बिजनौर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही प्रदेश में शुष्क मौसम बनेगा। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और गर्मी लगातार बढ़ती जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की जरूरत होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article