26 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

अप्रैल में ठंड का एहसास: दिल्ली में बारिश से तापमान गिरा, 11 साल का रिकॉर्ड टूटा

Must read

नई दिल्ली। आमतौर पर तपती गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले अप्रैल महीने में इस बार मौसम ने अलग ही रंग दिखाया है। नई दिल्ली में हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को अप्रैल में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले पांच दिनों यानी 14 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे एक बार फिर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को राजधानी में मौसम काफी ठंडा रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6.9 डिग्री कम है। यह पिछले 11 वर्षों में अप्रैल का सबसे कम अधिकतम तापमान माना जा रहा है। इससे पहले 23 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 4 अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक है। पालम क्षेत्र में भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।
अप्रैल में इस तरह का ठंडा मौसम असामान्य जरूर है, लेकिन यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, ऐसे में लोगों को अभी से गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article