27 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

ईद पर काले कपड़े न पहनें, न करें प्रदर्शन; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील

Must read

 

बरेली से एक अहम अपील सामने आई है, जहां ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद खुशी और मुबारकबाद का त्योहार है, इसे किसी भी तरह के विरोध या गम के रूप में न मनाया जाए।

मौलाना रजवी ने साफ तौर पर कहा कि ईद के दिन काले कपड़े पहनने या किसी तरह का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी राजनीतिक बयान या बहकावे में न आएं और त्योहार की पवित्रता बनाए रखें।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के एक कथित संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों को किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के कहने पर अमल नहीं करना चाहिए। ईद का दिन इबादत, खुशियां बांटने और भाईचारे का होता है, न कि विरोध-प्रदर्शन का।

मौलाना ने यह भी अपील की कि ईद के दिन सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक होने की स्थिति में मस्जिदों में एक से अधिक बार जमात कराई जा सकती है, जिससे सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें और व्यवस्था भी बनी रहे।

उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article