– अगली तारीख 30 जनवरी तय, 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा
प्रयागराज: मथुरा (Mathura) स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी कई याचिकाओं पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन किसी भी वाद पर बहस नहीं हो सकी। अदालत ने सभी मामलों की अगली तारीख 30 जनवरी निर्धारित कर दी है। अदालत में आज विभिन्न पक्षों की ओर से दायर याचिकाएँ सूचीबद्ध थीं।तकनीकी कारणों और समयाभाव के चलते किसी भी मामले पर बहस नहीं हो पाई।
न्यायालय ने सभी पक्षों को अगली सुनवाई में तैयार रहने को कहा है। इस विवाद से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई के लिए निर्धारित है। उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई से आगे की कानूनी दिशा प्रभावित हो सकती है, इसलिए पक्षकार उसके परिणाम पर भी नजर लगाए हुए हैं।
श्री कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद लंबे समय से अदालतों में लंबित है। मुख्य मांगों में—जमीन पर स्वामित्व,समझौता रद्द करने,और संरचना को लेकर दावे शामिल हैं। इस विवाद की सुनवाई देशभर में धार्मिक–कानूनी दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखती है।


