17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Must read

 

कौशाम्बीl जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। परसीपुर वार्ड के समीप दिल्ली–हावड़ा रेलवे लाइन के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ट्रैक पर एक करीब 40 वर्षीय विवाहिता का शव मिला। महिला के पैर में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे पुलिस ने हत्या के बाद शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, परसीपुर के पास से मालगाड़ियों के लिए अलग से बना डीएफसी ट्रैक गुजरता है। रविवार सुबह ट्रैक की मरम्मत के लिए पहुंचे गैंगमैन गुलाब ने लाइन के बीच महिला का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला की लंबाई करीब पांच फीट एक इंच है और उसके हाथ पर गोदना से ‘चिंतामणि’ लिखा हुआ है, जो पहचान में अहम सुराग माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के बाद ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरी, जिससे शव सुरक्षित हालत में मिल गया।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन पर मिले शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और महिला की फोटो आसपास के जिलों में भी भेजी गई है। शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article