26.7 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Must read

जौनपुर: जौनपुर (Jaunpur) जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक विवाहिता (Married woman) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रीति गुप्ता उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी दशरथ गुप्ता कि अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर अगर ग्रामीणों की चर्चा की मानी जाए तो मृतका ने किन्ही कारणों से विषाक्त का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

वहीं मायका पक्ष के लोगों ने मौखिक रूप से मृतका की हत्या करना बताया। इस संबंध में थाना जाफराबाद प्रभारी से दूर भाष पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मायका पक्ष की तरफ से किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article