27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फॉरेंसिक जांच शुरू

Must read

 

अमृतपुर फर्रुखाबाद

जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना राजेपुर के सीयूजी नंबर पर सोमवार 6 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:29 बजे ग्राम दारापुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रविनाथ सिंह (उम्र करीब 65 वर्ष) ने सूचना दी कि उनकी भतीजी प्रियंका (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्री दलसिंह, की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई है।
बताया गया कि प्रियंका की शादी 10 जुलाई 2018 को ग्राम हरिहरपुर निवासी आदेश पुत्र अशोक (उम्र करीब 30 वर्ष) के साथ हुई थी। विवाह को लगभग 7 वर्ष 9 माह हो चुके हैं। घटना के समय ससुराल पक्ष व परिवारजन मौके पर मौजूद थे।
सूचना मिलते ही थाना राजेपुर के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया जा सके।
पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article