सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले से एक विवाहिता (Married woman) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (dies) का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सास, पति और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया।
यह पूरा मामला जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोट खास स्थित जोगी कुंड गांव का है। जहां 26 वर्षीय चंद्र कला यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ससुराल के लोग उसकी बेटी को पैसे के लिए ताना मारते और प्रताड़ित करते थे।
मृतका के पिता बंजरंगी यादव ने थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि साल 2020 में कोट खास के जोगी कुंडा निवासी अजय पुत्र रामपाल से कराई थी। शादी के बाद से ही ये लोग मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बंजरंगी यादव का आरोप है कि पति और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


