24.6 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया आरोप

Must read

जौनपुर: यूपी के जौनपुर (Jaunpurमें शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक हॉस्पिटल (hospital) में ऑपरेशन के बाद हुई विवाहिता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से लोगों को शांत कराया।

दिपाईपुर गांव निवासी यशपाल की पत्नी रेखा देवी बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए बड़ा गांव स्थित मां शांति अस्पताल में भर्ती हुई थीं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे चिकित्सक ने ऑपरेशन किया, जिसके बाद रेखा देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। कर्मचारी ने फोन पर चिकित्सक से संपर्क करने के बाद इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद रात करीब 3 बजे विवाहिता की मौत हो गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही ऑपरेशन कर दिया गया। अस्पताल में हंगामा की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चैहान समेत सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को शांत कराते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के देवर ने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article