34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

पेड़ काटने के विवाद में महिला व बेटों से मारपीट, जेठ पर गंभीर आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसक घटना सामने आई है, जहां खेत में लगे पेड़ों को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
गाजीपुर गांव निवासी रामवती ने थाना राजेपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे ने करीब दो वर्ष पहले अपने खेत में मेहनत से पेड़ लगाए थे, जो अब बड़े हो चुके थे। आरोप है कि उसका जेठ जबरन उन पेड़ों को काटने लगा। जब इस बात की जानकारी रामवती को हुई और उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।
पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी जेठ ने गाली-गलौज करते हुए उसके दोनों बेटों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। जब रामवती अपने बेटों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई की और धक्का-मुक्की की। इस दौरान आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पीड़िता ने राजेपुर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article