फर्रुखाबाद। फर्जीवाड़ा व फर्जी डिग्री के सहारे जनता की जान व माल लेने को आतुर डाक्टर अमित शुक्ला एवं डाक्टर शिवानी शुक्ला की शिकायत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से की गई है।
कानपुर के नवाबगंज निवासी सुनील कुमार गौतम ने उपमुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि सधवाढ़ा गली लोहाई रोड पर संचालित अशोका हास्पिटल के संचालक व अस्पताल में चिकित्सा पेशा कर रहे डा० अमित शुक्ला उदर (पेट) एवं गुदा रोग विशेषज्ञ एवं डा० शिवानी शुक्ला प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ फर्जी तरीके से इलाज करके ठगी कर रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि डा० अमित शुक्ला के इलाज से वह को अन्य और अधिक बीमार हो गया व जान के लाले पड़ गये व जैसे तैसे जान बची । ठीक होने पर पीड़ित ने ने हास्पिटल व डाक्टर्स की गहन पड़ताल की तो मानवीय जीवन से खिलवाड़ करने वाले गैर कानूनी गम्भीर फर्जीवाड़े प्रकाश में आये।डा० अमित शुक्ला व डा० शिवानी शुक्ला की दर्शाई गई विशेषज्ञता फर्जी है व उनके पास तद सम्बंध की चिकित्सा करने की कोई भी प्रमाणिक व मान्य डिग्री नहीं है। रजिस्ट्रेशन भी झूठे हैं। अस्पताल में कोई प्रशिक्षित नर्स या वार्ड बॉय नहीं है। अस्पताल के भीतर ही मेडिकल स्टोर चलता है जिस्म भी मरीज की ठगी की जाती है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं है। बंगाल में कोई भी योगी चिकित्सक नहीं है जिस कारण से वहां पर मरीजों की जान का खतरा बना हुआ है। पेड़ इतनी जांच कर कर फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।





