16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

14 मार्च राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Must read

लघु आपराधिक व धारा 138 एनआई एक्ट मामलों के निस्तारण को लेकर एडीआर भवन में रणनीतिक बैठक
फर्रुखाबाद।
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार के निर्देशन में एडीआर भवन में सम्पन्न हुई। संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंका गांधी ने किया।
बैठक में लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस प्रकरण) से जुड़े अधिकाधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से चिन्हित मामलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा, ताकि 14 मार्च को अधिकतम मामलों का समझौता आधारित समाधान संभव हो सके।
अब तक धारा 138 एनआई एक्ट के 03 मामले चिन्हित
लघु आपराधिक मामलों के 137 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं
प्राधिकरण का उद्देश्य है कि लंबित वादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण कर न्यायिक प्रक्रिया को गति दी जाए।
बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री घनश्याम शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, सिविल जज/एफटीसी श्री युगुल शम्भू, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जयवीर सिंह, सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग/एफटीसी श्री आकाश गुप्ता सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समन्वय और व्यापक जनसंपर्क पर बल दिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच है, जहां आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया जाता है। इससे न केवल न्यायालयों का लंबित भार कम होता है, बल्कि पक्षकारों को समय और धन की बचत भी होती है।
14 मार्च को होने वाली लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस बार अधिकतम मामलों के निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article