फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय (District Office) में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिला सचिव/ प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम के प्रयास से क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बसपा के बूथ अध्यक्ष अमित कुमार जाटव निवासी खानपुर, आजाद राजपूत खानपुर, सुहेल अंसारी कटरी धर्मपुर, मो0 अजीम बड़ा बंगशपुरा, अमित श्रीवास्तव खानपुर, कृष्ण मुरारी राजपूत रेलवे रोड, राजगुरु राजपूत खानपुर, श्रीकृष्ण राजपूत खानपुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण ॰कर लीऔर भरोसा दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों जीवन मूल्यों, सिद्धांतों एवं पीडीए समाज के प्रति उनकी मंशा को गांव-गांव, गली-गली पहुंचाएंगे और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेंगे।
सदस्यता ग्रहण करने बाले लोगों ने बताया कि दूसरे दल पीडीए समाज को सिर्फ गुमराह करके उनके वोट हासिल करते रहे हैं, उनकी नजर में पीडीए समाज सिर्फ ऐसा वोट बैंक है जो बिना हिस्सेदारी दिए सिर्फ भड़काऊ बातों से ही उन्हें मिल जाता है, पीडीए समाज अब इस बात को पूरी तरह समझ चुका है।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा मुजाहिद अंसारी, महानगर अपसंख्यक सभा कमल हसन, माजिद अली, कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


