मंत्री ओपी राजभर की तबीयत में सुधार, अस्पताल में रहेंगे निगरानी में

0
62

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की हालत में सुधार हुआ है। मेदांता अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती रहने की सलाह दी है।
राजभर के समर्थक लगातार अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। राजभर पिछड़े वर्ग और सामाजिक न्याय की राजनीति के बड़े चेहरे हैं, इसलिए उनकी तबीयत से जुड़ी खबर पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here