27 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान भी जुमला साबित हुआ… मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Must read

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ का वादा किया गया था वह भी जुमला साबित हुआ।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स कर मंगलवार को कहा, “जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान दिल्ली में भाजपा द्वारा दी गई यह चुनावी गारंटी भी एक जुमला साबित हुई। दिल्ली का मज़दूर, घरेलू कामगार, रिक्शाचालक और दिहाड़ी मज़दूर जिनकी मेहनत से देश की राजधानी चलती है, आज उन्हीं की झुग्गियाँ बेदर्दी से बुलडोज़र के नीचे कुचली जा रही हैं।”

श्री सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न ज़मीन पर कोई दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि झुग्गियों में दी जाने वाली बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ तो छोड़िए, अब तो मेहनत से बनाई गई छत भी इनसे छीन ली गई है। क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास”?

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा की कथनी और करनी में सदा से ही अंतर रहा है। भाजपा ने गरीब झुग्गी वालों से चुनाव से पहले पक्का मकान देने का वादा किया था और अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है, तो मकान देने के बजाय उनकी झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर इन गरीब लोगों को घर से बेघर कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article